Pakistans Textile Sector 2026 01

पाकिस्तान का टेक्सटाइल सेक्टर बर्बादी की कगार पर, फैक्ट्रियां बंद निकाले जा रहे मजदूर

विश्व 2

टेक्सटाइल काउंसिल ने सरकार से एक्सपोर्ट इमरजेंसी घोषित करने की अपील की
इस्लामाबाद। पाकिस्तान का टेक्सटाइल सेक्टर बर्बादी की कगार पर है। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं मजदूरों को निकाला जा रहा है। टेक्सटाइल सेक्टर पाकिस्तान के एक्सपोर्ट और इंडस्ट्रियल रोजगार की रीढ़ है। पाकिस्तान के बिजनेस रिकॉर्डर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टेक्सटाइल काउंसिल ने पीएम शहबाज शरीफ को इस संबंध में एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में काउंसिल ने सरकार से एक्सपोर्ट इमरजेंसी घोषित करने की अपील की है ताकि प्रतियोगिता में तेजी से आ रही कमी को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *