मुंबई। चेक बाउंस केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद तीहाड जेल से बाहर आए अभिनेता राजपाल यादव ने कैदियों की परिस्थितियों को देखकर सरकार से विशेष अपील की है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि जिस तरह शो कौन बनेगा करोड़पति में प्रतियोगियों को तीन लाइफलाइन दी जाती हैं उसी तरह जेल प्रशासन को भी कैदियों को कम से कम एक लाइफलाइन उपलब्ध करानी चाहिए ताकि वे सुधार के आधार पर राहत पा सकें। उन्होंने कहा कि कई कैदी ऐसे हैं जो 10–15 साल से सलाखों के पीछे हैं और जेल में उनका व्यवहार लगातार अच्छा रहा है। ऐसे कैदियों पर दया दिखाते हुए सरकार को उन्हें राहत देने का कोई प्रावधान बनाना चाहिए।


