नई दिल्ली। भारत एनसीएपी में टाटा मोटर्स की न्यू पंच फेसलिफ्ट को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने के बाद इसके क्रैश टेस्ट वीडियो पर सवाल खडे होने लगे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया था। तमाम चर्चाओं के बीच टाटा मोटर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ की है। कंपनी ने बताया कि यह भ्रम वीडियो में हुई एक एडिटिंग एरर की वजह से पैदा हुआ है। टाटा के अनुसार क्रैश टेस्ट के दौरान केवल एक ही नई पंच फेसलिफ्ट का इस्तेमाल किया गया था। इस टेस्ट में माइक्रो-एसयूवी को खड़े टाटा एलपीटी ट्रक से सीधे टकराया गया और कोई अंडर-रन नहीं हुआ।


