वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केरोलाइन लेविट को लेकर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर फिर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लेविट की तारीफ करते हुए उनके होंठों की तुलना मशीन गन से की। ट्रंप के इस तरह के बयान पहले भी सामने आ चुके हैं। लेविट वाइट हाउस की सबसे युवा प्रेस सचिव हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रंप लोगों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आज वे अपनी सुपरस्टार लेविट को लेकर आए हैं। वे कहते हैं, वो शानदार हैं, है ना? इसके बाद ट्रंप उनके शारीरिक रूप और टीवी पर उपस्थित होने के तरीके पर टिप्पणियां करते हैं। वीडियो में ट्रंप कहते हैं कि लेविट के होंठ रुकते नहीं हैं और मशीन गन की तरह चलते हैं। इस दौरान उन्होंने अजीब आवाज़ें भी निकालते हुए उनकी तुलना करते हुए उनका उल्लेख किया।


