मुंबई। हाल ही में रियलिटी शो द 50 से बाहर होने के बाद अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि अब वह आगे किस दिशा में काम करना चाहती हैं। एक इंटरव्यू में दिव्या अग्रवाल ने खुलकर कहा कि शो से बाहर आकर उन्हें राहत महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि यह शो काफी हद तक पुरुष प्रधान था और इसमें काफी ज्यादा शारीरिक गतिविधियां शामिल थीं। उनके मुताबिक शो के दौरान हर प्रतिभागी खुद को सामने लाने की कोशिश में लगा रहता था, जिसके कारण कई बार कंटेस्टेंट एक-दूसरे के बारे में अजीब या अनचाही बातें भी कह देते थे। ऐसे हालात कई बार माहौल को असहज बना देते थे।


