मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को कुछ महीनों पहले अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला। अभिषेक बच्चन पिछले कुछ वक्त से क्रिटिक्स और फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। उनका काम लगातार ऑडियंस के दिलों को छू रहा है। लेकिन इंटरनेट पर मौजूद कुछ यूजर्स को उनका अवार्ड जीतना रास नहीं आई।
अभिषेक को उनकी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर, 2024 का अवॉर्ड मिला था। ये उनके 25 साल से एक्टिंग करियर में पहला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी था, जिसे पाकर वो इमोशनल हुए। मगर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक पर अवॉर्ड खरीदने जैसे आरोप लगाए। अभिषेक भी अपने ऊपर लगे इस आरोप पर चुप नहीं बैठे थे, उन्होंने भी उस यूजर को जमकर फटकारा था।अब अभिषेक ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर दोबारा बात की और बताया क्यों उन्होंने उस यूजर को उनके कमेंट्स के लिए फटकारा था। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, अगर आप मेरा जवाब पढ़ेंगे, तो मैंने कहा था कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है और आज हम सभी के पास इसे दिखाने का जरिया है, जो कि ठीक है।


