आकाश चोपड़ा ने लिया बड़ा नाम
नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा इस समय वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने महज 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 20 गेंदों पर 68 रन ठोककर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 340 का रहा जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। अभिषेक की इस तूफानी पारी के बाद उन्हें मौजूदा दौर का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कहा जाने लगा है। हालांकि भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा इस राय से पूरी तरह सहमत नजर नहीं आए।


