इस्लामाबाद। पाकिस्तान को इस सप्ताह तुर्की में होने वाली अमेरिका-ईरान वार्ता में शामिल होने का निमंत्रण मिल गया है। वाशिंगटन और तेहरान का उद्देश्य हफ्तों से चली आ रही शत्रुता के बाद बैठक के माध्यम से तनाव कम करना है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा पाकिस्तान को ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली आगामी वार्ता का निमंत्रण मिला है। बताया जा रहा हैं कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार वार्ता में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और बैठक में इस्लामाबाद की भागीदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


