वॉशिंगटन। बीते कई दिनों में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत और उनके एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। नेतन्याहू ने एक नया और दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जिसमें वे न केवल जीवित और स्वस्थ नजर आ रहे हैं, बल्कि अपनी मौत की अफवाहों पर तंज भी कस रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर अपने दूत माइक हकाबी को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा था कि इजरायली नेता सुरक्षित हैं। वीडियो में हकाबी मजाक में कहते दिख रहे हैं, मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, राष्ट्रपति ने मुझे यहाँ यह पक्का करने के लिए भेजा था कि आप ठीक हैं। इस पर नेतन्याहू ने दृढ़ता से जवाब दिया, हाँ माइक, मैं ज़िंदा हूँ।


