202601053628188 868497

आंखों को शीतोदक सेचन और पानीतला स्पर्श से मिलती है राहत

लाइफस्टाइल 2

नई दिल्ली। मोबाइल और कंप्यूटर, लेपटॉप के उपयोग एवं प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं आज तेजी से बढ़ रही हैं। आजकल आंखों में जलन, सूखापन, थकान और कमजोर होती नजर अब आम शिकायत बनती जा रही है। ऐसे समय में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आंखों की सेहत बनाए रखने के लिए कुछ सरल, प्राकृतिक और आसान उपाय सुझाता है, जिन्हें रोजमर्रा की दिनचर्या में आसानी से शामिल किया जा सकता है। इनमें शीतोदक सेचन और पानीतला स्पर्श को खास तौर पर लाभकारी माना गया है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, शीतोदक सेचन यानी आंखों में ठंडे पानी की कुछ बूंदें डालना आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। दिन में तीन से चार बार यह प्रक्रिया करने से आंखों की थकान कम होती है और नजर को मजबूती मिलती है। ठंडा पानी आंखों में जमा गर्मी को शांत करता है, जिससे जलन, सूखापन और लालिमा जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *