नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के अनुसार आईपीएल के इस सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की राह आसान नहीं है क्योंकि उसे कमजोर गेंदबाजी का नुकसान उठाना पड़ेगा। आकाश के अनुसार ये कमजोरी उसकी खिताबी जीत में रोड़ा बन सकती है। उन्होंने माना कि सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और टीम बड़े स्कोर बना सकती है पर कहा कि उसके गेंदबाज ऐसे नहीं हैं जो स्कोर का बचाव कर सकें। आकाश के अनुसार टीम 250 रन तक आसानी से बना सकती है पर समस्या यह है कि टीम के गेंदबाज इतने रन दे देंगे क्योंकि उनकी स्तर उतना अच्छा नहीं दिखता। नजर नहीं आ रही।


