Rajat Bhasma 2

आयुर्वेद में भस्म चिकित्सा की है समृद्ध परंपरा

लाइफस्टाइल

नई दिल्ली। आयुर्वेद में भस्म चिकित्सा की भी एक समृद्ध परंपरा रही है। इन्हीं भस्मों में शंख भस्म का विशेष स्थान है, जिसे आयुर्वेद में चमत्कारी औषधि माना जाता है। आयुर्वेद में रोगों के उपचार के लिए सदियों से जड़ी-बूटियों, खनिजों और भस्मों का प्रयोग किया जाता रहा है। रसशास्त्र में शंख को शुद्ध वर्ग के अंतर्गत खनिज रूप में वर्णित किया गया है और शंख भस्म को दैनिक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में महत्वपूर्ण माना गया है। शंख भस्म का उपयोग मुख्य रूप से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं के उपचार में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *