1755371086 8646

इंडिगो उड़ानें रद्द: नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए सारिका को खरीदना पड़ी पांच गुना महंगी टिकट

बिजनेस

अलीगढ़। इंडिगो की अधिकांश उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर अन्य एयरलाइनों के किरायों पर भी पड़ा है, जो अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। इसी स्थिति का सबसे बड़ा खामियाजा अलीगढ़ की राष्ट्रीय रोलर हॉकी खिलाड़ी सारिका शर्मा को उठाना पड़ा। विशाखापत्तनम में होने वाली 63वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए उन्हें सामान्य से पाँच गुना अधिक किराया देकर टिकट बुक करानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *