कंज्यूमर फोरम ने बीमा क्लेम के उपचार से जुड़े दावे को किया खारिज
नई दिल्ली। गाजियाबाद जिला कंज्यूमर फोरम ने बीमा क्लेम से जुड़े एक मामले में कहा कि किसी मरीज के इलाज की पद्धति या चिकित्सा प्रक्रिया का फैसला बीमा कंपनी नहीं ले सकती है। यह अधिकार पूरी तरह चिकित्सा विशेषज्ञों का है। कोविड उपचार से जुड़े एक दावे को बीमा कंपनी ने इस आधार पर खारिज कर दिया था कि मरीज में गंभीर लक्षण नहीं थे और उसे अस्पताल में भर्ती होने के बजाय घर पर ही इलाज करना चाहिए।


