मुझे अपने पर भरोसा था
कोलंबो। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट में आक्रामक पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने से उत्साहित ईशान किशन ने कहा है कि उन्हें हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा था। ईशान ने पाक के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 40 गेंदों पर ही 77 रन बनाये थे जिससे भारतीय टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा है कि पाक के खिलाफ मिली इस शानदार जीत से टीम का मनोबल और भी अधिक बढ़ा है।


