नई दिल्ली। इस साल भारत में औद्योगिक और लॉजिस्टिक क्षेत्रों की मांग अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। रियल एस्टेट कंपनी सेविल्स इंडिया के अनुसार, 24 बड़े शहरों में कुल 7.65 करोड़ वर्ग फुट जगह पट्टे पर ली गई, जो पिछले साल 6.45 करोड़ वर्ग फुट थी। पट्टे पर ली गई जगह का 29 फीसदी हिस्सा निर्माण क्षेत्र, 28 फीसदी हिस्सा तृतीय पक्ष लॉजिस्टिक कंपनियों और 12 फीसदी हिस्सा ई-कॉमर्स कंपनियों ने लिया। अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और पुणे में कुल पट्टेदारी में 20 फीसदी वृद्धि हुई। दिल्ली-एनसीआर सबसे अच्छा क्षेत्र रहा, जहां इस साल 1.3 करोड़ वर्ग फुट जगह पट्टे पर ली गई।


