वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट के बीच अमेरिका ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाते हुए अपने बेहद शक्तिशाली अम्फीबियस असॉल्ट युद्धपोत यूएसएस बॉक्सर को कैलिफोर्निया से रवाना कर दिया है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, यह युद्धपोत अपने सहयोगी जहाजों यूएसएस पोर्टलैंड और यूएसएस कॉमस्टॉक के साथ सीधे ईरान की ओर बढ़ रहा है। इस बेड़े पर 11वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के लगभग 2,500 जांबाज सैनिक सवार हैं। ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका इस क्षेत्र में करीब 8,000 सैनिकों की तैनाती को तेजी से पूरा करने में जुटा है।


