वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी विदेश और आर्थिक नीति में एक बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए ईरान पर रूस वाला फॉर्मूला लागू कर दिया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि दुनिया का जो भी देश ईरान के साथ व्यापारिक संबंध रखेगा, उसे अमेरिका के साथ किए जाने वाले अपने व्यापार पर भारी वित्तीय दंड भुगतना होगा। इस नए आदेश के तहत, ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर तत्काल प्रभाव से 25 प्रतिशत टैरिफ (अतिरिक्त शुल्क) लगा दिया गया है।


