मुंबई । रैपर बादशाह ने ईशा रिखी के साथ दूसरी बार शादी कर ली है। बादशाह ने अपने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह थीं, जिनसे उनकी एक बेटी भी है। शादी की तस्वीरें ईशा की मां ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें दोनों शादी की परंपरागत रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बादशाह ब्राउन रंग का कुर्ता और गोल्डन साफा पहनकर शादी की रस्में अदा कर रहे हैं, जबकि ईशा पारंपरिक लाल सलवार-कुर्ता में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ फोटो में दोनों ने वरमाला भी पहनी हुई है। बाकी तस्वीरों में कपल कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज़ दे रहा है। ये तस्वीरें साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।


