इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 दिल्ली में
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के वैश्विक परिदृश्य में भारत एक अहम भूमिका निभाने की तैयारी में है। नई दिल्ली में 19 और 20 फरवरी को आयोजित होने जा रहा इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय मंच होगा जहां सरकारों बड़ी टेक कंपनियों स्टार्टअप शोधकर्ताओं और निवेशकों की भागीदारी रहेगी। सम्मेलन का उद्देश्य एआई के सामाजिक आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों पर ठोस और व्यावहारिक चर्चा करना है।


