कल्याण डोंबिवली नगर निगम में राज ठाकरे की मनसे से मिला हाथ
मुंबई। महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच खींचतान नजर आती रही है। कई बार शिंदे नाराज भी दिखे हैं लेकिन अब उन्होंने ऐसा कदम उठाया है जिससे बीजेपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना दोनों ही सकते में आ गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण तैयार करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कल्याण डोंबिवली नगर निगम में राज ठाकरे की मनसे से हाथ मिला लिया है। इससे यहां बीजेपी अकेली ही रह गई है, जिसके साथ मिलकर एकनाथ शिंदे की पार्टी ने चुनाव लड़ा था। इसके अलावा राज ठाकरे ने उद्धव सेना का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे के दल का समर्थन किया है।


