30 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और देर रात घने कोहरे के चलते दृश्यता भी प्रभावित हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस देखा गया। 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि कोहरा मध्यम स्तर का रह सकता है।


