Bill Clinton 1

एपस्टीन केस की फाइलें खुलीं: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तस्वीरें हुई सार्वजनिक

विश्व 2

वॉशिंगटन,। अमेरिका में बहुचर्चित जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी फाइलों की एक नई खेप सार्वजनिक कर दी गई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस मामले से जुड़े तीन लाख से अधिक दस्तावेज जारी किए हैं। इन दस्तावेजों में सैकड़ों तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनकी फिलहाल जांच की जा रही है। इन फाइलों में कई प्रभावशाली और चर्चित नामों का उल्लेख सामने आया है, जिससे एक बार फिर यह मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गया है। न्याय विभाग का कहना है कि दस्तावेज जारी करते समय पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने की पूरी कोशिश की गई है, हालांकि यह भी स्वीकार किया गया है कि अनजाने में कुछ संवेदनशील जानकारी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *