snowfall pics

कट्टरपंथियों के निशाने पर पत्रकार नाजनीन मुन्नी, न्यूज चैनल को जलाने की धमकी से बांग्लादेश में मीडिया पर संकट

विश्व 2

ढाका। बांग्लादेश में मीडिया की स्वतंत्रता पर खतरे के संकेत एक बार फिर सामने आए हैं। देश के निजी टीवी न्यूज चैनल ग्लोबल टीवी बांग्लादेश की न्यूज हेड और वरिष्ठ पत्रकार नाजनीन मुन्नी को कट्टरपंथी समूहों ने निशाने पर ले लिया है। कथित आंदोलनकारी युवाओं ने नाजनीन मुन्नी को पद से हटाने की मांग करते हुए चैनल के दफ्तर को आग लगाने की धमकी दी है। यह धमकी ऐसे समय आई है, जब हाल ही में बांग्लादेश के दो प्रमुख समाचार संस्थानों प्रथम आलो और द डेली स्टार के दफ्तरों पर हमला कर आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *