क्यूबेक सिटी। कनाडा और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुँच गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच शुरू हुआ जुबानी हमला अब एक बड़े विवाद का रूप ले चुका है। हाल ही में दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा के अस्तित्व पर उठाए गए सवाल का प्रधानमंत्री कार्नी ने करारा जवाब दिया है। ट्रंप के इस दावे पर कि कनाडा केवल अमेरिका की वजह से जिंदा है मार्क कार्नी ने स्पष्ट किया कि कनाडा किसी के रहमो-करम पर नहीं बल्कि अपनी विशिष्ट पहचान और कनाडाई होने के गौरव की वजह से फल-फूल रहा है।


