ओटावा। कनाडा में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों की संख्या में तेज बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। इसका मुख्य कारण लाखों अस्थायी वर्क परमिट और स्टडी परमिट का खत्म होना है, जबकि नई वीजा नीतियों और स्थायी निवास के रास्ते सख्त होते जा रहे हैं। ऐसे में कनाडा में रह रहे लाखों अस्थायी निवासियों, विशेष रूप से भारतीयों के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो सकता है।


