मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, यूपी के 53 शहर घने कोहरे के आगोश में
कोहरे के चलते हुए सड़क हादसों में 5 मौत 50 से अधिक घायल
नई दिल्ली। कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को हुई बर्फबारी का असर अब पूरे उत्तर भारत में देखने को मिला है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत करीब 12 राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।


