जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात रफ्तार का खौफनाक चेहरा देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने मानसरोवर इलाके में सड़क किनारे जिंदगी तलाश रहे लोगों को कुचल दिया। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के खराबास सर्किल के पास हुए इस भीषण हिट-एंड-रन हादसे में भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की मौत हो गई, जबकि करीब 16 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा न सिर्फ एक जान लेकर गया, बल्कि शहर की नाइट लाइफ, तेज रफ्तार और कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर गया।


