images 5

केरल के बाद अब दिल्ली का नाम बदलने की मांग बीजेपी सांसद ने सुझाया इंद्रप्रस्थ नाम

बड़ी ख़बरें

खंडेलवाल ने गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
नई दिल्ली। केरल अब केरलम नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ करने की मांग तेज हो गई है। दिल्ली के चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने केंद्र सरकार से दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने पर विचार करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि ऐसा कदम भारत की राजधानी की ऐतिहासिक और सभ्यतागत पहचान को पुनर्स्थापित करेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि दिल्ली में किसी उपयुक्त स्थान पर पांडवों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं जिससे दिल्ली की प्राचीन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *