मुंबई। मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने स्टेज शो से लंबे समय के लिए ब्रेक लेने की घोषणा की थी, जिसके बाद उनके फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें लगने लगी थीं। सोशल मीडिया पर कॉमेडियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। दरअसल यह क्लिप जाकिर खान के छोटे भाई अरबाज खान के रमजान व्लॉग का हिस्सा है। व्लॉग में अरबाज अपने दर्शकों को उस कमरे में ले जाते हैं, जहां जाकिर भर्ती हैं।


