low blood sugar

खून में शुगर की कमी भी हो सकती है खतरनाक

लाइफस्टाइल 2

नई दिल्ली। खून में शुगर का स्तर बहुत कम हो जाना भी खतरनाक हो सकता है। यह कहना है हैल्थ विशेषज्ञों का। उनके मुताबिक जब शरीर में ग्लूकोज का स्तर 70 एमजी/डीएल से नीचे चला जाता है तो इसे लो ब्लड शुगर या हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। यदि यह स्तर 40–50 एमजी/डीएल तक गिर जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है और तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। ग्लूकोज शरीर और विशेष रूप से दिमाग के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत है इसलिए इसकी कमी का सीधा असर मानसिक और शारीरिक कार्यों पर पड़ता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि दिमाग को लगातार काम करने के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है। जब शरीर में शुगर का स्तर कम हो जाता है, तो दिमाग को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती, जिससे सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। इस दौरान व्यक्ति को चक्कर आना भ्रम होना या कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *