92d1307deff6303a4ab448bafa8f7be8

‘गांधी टॉक्स’ का टीजर रिलीज होते ही आया चर्चा में

मनोरंजन​

मुंबई। आगामी फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति की यह फिल्म अपनी अनोखी शैली के कारण खास मानी जा रही है। यह फिल्म पूरी तरह एक साइलेंट फिल्म है। इसमें कोई संवाद नहीं है। कहानी और भावनाओं को दर्शाने का जिम्मा पूरी तरह से विजुअल्स और संगीत पर टिका है। फिल्म में संगीत का जिम्मा दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने संभाला है, जिनका बैकग्राउंड स्कोर कहानी के उतार-चढ़ाव और भावनात्मक पहलुओं को जीवंत बनाने का काम करेगा। टीजर लॉन्च इवेंट में मराठी और हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री उषा नाडकर्णी भी मौजूद रहीं। उन्हें इस नए प्रोजेक्ट में देखकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भावुक नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *