अमेरिका को पाकिस्तान की अंदरूनी चुनौतियों के बारे में बताया वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा बोर्ड ऑफ पीस को लेकर पहली बैठक करने वाले हैं। ये बैठक अमेरिकी समय के मुताबिक गुरुवार को होने वाली है। इसमें भाग लेने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ वॉशिंगटन पहुंचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बैठक के शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने अमेरिका के सामने कुछ शर्तें रखी हैं जिसमें अमेरिका से कुछ खास अधिकार और गारंटी की मांग की गई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ भारी भरकम डेलिगेशन के साथ वॉशिंगटन पहुंचे हैं जिसमें उनके विदेश मंत्री इशाक डार वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और स्पेशल असिस्टेंट तारिक फातेमी साथ हैं।


