रांची। झारखंड के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को बैलेट पेपर से हुए चुनाव के बाद शुक्रवार से मतों की गिनती शुरु हो गई। नौ नगर निगम 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में हुए चुनाव के लिए राज्यभर में 25 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड पार्षद व पंचायत सदस्य पद के 5562 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों की माने तो 48 नगर निकायों में 63.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना रात आठ बजे तक चलेगी।


