images 48

टीम इंडिया के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वैष्णो देवी में टेका माथा सादगी भरे अंदाज ने जीता प्रशंसकों का दिल

खेल 3

जम्मू। भारतीय टी20 टीम के उभरते बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को वैष्णो देवी पहुंचकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित इस पवित्र धाम में उनकी यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक अर्धकुमारी के पास से चलने वाली बैटरी गाड़ी से भवन तक पहुंचे। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे और वे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के साथ मंदिर की ओर जाते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *