नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय फाइनल टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि तेज गेंदबाज पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण पूरे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। कमिंस के साथ-साथ एक और बड़ा बदलाव करते हुए टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को भी स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा बिग बैश में शानदार प्रदर्शन के बावजूद स्टीव स्मिथ को अंतिम टीम में जगह नहीं मिली है।


