वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि हमने दुनिया भर के देशों पर जो टैरिफ लगाए हैं, उन टैरिफों को भले ही सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। लेकिन सभी देश सहमत हैं और अब जो ट्रेड डील हुई हैं, उस लेकर किसी को भी कोई दिक्कत नहीं है। ट्रंप ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर कहा कि भविष्य में टैरिफ से मिलने वाली रकम इतनी होगी कि अमेरिकी लोगों से लिए जाने वाले इनकम टैक्स की जरूरत नहीं रहेगी। इस तरह इनकम टैक्स की जगह भविष्य में टैरिफ ले लेगा।


