अब्बास बोले- यह बोर्ड फिलिस्तीनी लोगों से उनका राज चलाने का अधिकार छीन लेगा
इस्लामाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने के फैसले पीएम शहबाज शरीफ सरकार के कई बड़े नेता नाराज हैं। पाकिस्तान की तरफ से न्योता स्वीकार किए जाने को नैतिक रूप से गलत बताया जा रहा है। हालांकि रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने फैसले का बचाव किया। सीनेट में विपक्ष के नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने पीस ऑफ बोर्ड को शुरुआत से ही गलत बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे इंतजाम सिर्फ कामकाज संभालने तक ही सीमित नहीं रहते।


