वॉशिंगटन,। रूस के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की पर अमेरिका से दोहरे दबाव की स्थिति बन गई है। एक ओर डोनाल्ड ट्रंप चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर शांति वार्ता के लिए ‘कठिन फैसले’ लेने की शर्तें सामने रखी जा रही हैं। इन दोनों मुद्दों पर जेलेंस्की ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया है कि यूक्रेन की दिशा और निर्णय यूक्रेनी लोग तय करेंगे, न कि कोई विदेशी ताकत। उन्होंने यूक्रेन में चुनाव कराने के संकेत दिए हैं।


