वॉशिंगटन। ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बीच वाशिंगटन के गलियारों में उस वक्त खलबली मच गई, जब देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (एनसीटीसी) के डायरेक्टर जोसेफ केंट ने पद छोड़ते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। केंट ने अपने इस्तीफे में सीधे तौर पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस समय इजरायल और अमेरिका की शक्तिशाली युद्ध लॉबी के हाथों की कठपुतली बनकर रह गए हैं। केंट का यह कदम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध अपने तीसरे सप्ताह में है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका अलग-थलग पड़ता दिख रहा है।


