5612da00 4f1c 11f0 adde e3765365

ट्रंप ने तय कर ली ईरान में हमला करने की तारीख… मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा दावा

विश्व 2

वाशिंगटन। तेहरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी कूटनीतिक बातचीत के बावजूद युद्ध की आशंका बढ़ रही हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा हुआ है कि अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख तय की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पेंटागन संभावित ईरानी जवाबी हमले की तैयारी के लिए आने वाले दिनों में कुछ कर्मियों को अस्थायी रूप से मिडिल ईस्ट से हटा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध निकट है और ये हफ्तों तक चलने वाला पूर्ण पैमाने का संघर्ष हो सकता है। इजरायल भी कुछ दिनों में युद्ध की स्थिति के लिए तैयारियां कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मुद्दे पर परेशान हो चुके हैं और उनके करीबी सलाहकार ने आने वाले हफ्तों में सैन्य कार्रवाई की 90 प्रतिशत संभावना जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *