टैंकर पर अमेरिकी सेना के ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ का वीडियो आया सामने
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा है, तब से उनका अहंकार सातवें आसमान पर है। वह अपने सहयोगियों को भी धमकाने लगे हैं। यहां तक कि नाटो से भी पंगा लेना लेना बड़ी बात नहीं लग रही है और तो और समंदर में अपनी ताकत दिखाने का भी ट्रंप मौका नहीं छोड़ रहे हैं। रूसी टैंकर पर कब्जा करने के बाद ट्रंप सरकार ने कैरिबियन सागर से आज एक और तेल टैंकर पर कार्रवाई की। इस टैंकर पर अमेरिकी सेना के ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ का वीडियो भी सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद कैरिबियन सागर पर कब्जा कर रखा है और एक के बाद एक तेल टैंकर जब्त कर रहा है। हाल ही में उन्होंने पांचवां तेल टैंकर सीज किया है। इस तरह कार्रवाई का उद्देश्य वेनेजुएला के तेल उत्पादों के वितरण पर पूरा कंट्रोल करना है। पकड़ा गया टैंकर ‘ओलिना’ है, जो वेनेजुएला से तेल लेकर भागने की फिराक में था। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में चारों तरफ से घेरकर अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रंप के मुताबिक ये वह जहाज हैं जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए अपनी पहचान, नाम और झंडा बदलते रहते हैं। अमेरिकी गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने साफ कहा है कि अब ‘नकली राष्ट्रीयता’ के पीछे छिपना मुमकिन नहीं होगा।


