वॉशिंगटन। ईरान के साथ जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बदलती बयानबाजी ने वैश्विक कूटनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। महज 24 घंटे के भीतर ट्रंप के बयानों में आए नाटकीय बदलाव ने युद्ध की दिशा और अमेरिकी रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कूटनीतिक मामलों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने ट्रंप के इस रवैये का तीखा विश्लेषण करते हुए इसे जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटा हुआ बताया है।


