मुंबई। मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन वेब सीरीज हर किसी को पसंद आई है। इसमें दिखाए गए रॉ-एक्शन, कहानी और सस्पेंस से हर किसी को जुड़ाव महसूस हुआ है। हाल ही में इसका तीसरा सीजन भी आया, जो काफी ज्यादा देखा और पसंद किया गया। लेकिन मेकर्स ने सीरीज को बड़े अजीब ट्विस्ट के साथ खत्म किया।


