नई दिल्ली। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा चुनौतियों और पाकिस्तान की छद्म युद्ध रणनीति को लेकर रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक विस्तृत वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 791 घटनाएं दर्ज की गईं। इन आंकड़ों ने सीमा पार से होने वाली तकनीकी साजिशों की गंभीरता को उजागर किया है। मंत्रालय के मुताबिक, घुसपैठ की इन घटनाओं में से 9 मामले जम्मू-कश्मीर में, जबकि सर्वाधिक 782 घटनाएं पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में दर्ज की गई हैं।


