ल्हासा। तिब्बत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां किसी तरह कोई नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, 31 दिसंबर को दोपहर 3:26 बजे तिब्बत में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 30.04 उत्तर और देशांतर 89.83 पूर्व में स्थित था। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले 21 दिसंबर को भी तिब्बत में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।


