भारत तेल खरीदने आगे बढ़ा तो रूसी निर्यातकों ने और बढ़ा दी कीमतें
नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दी है। इसका उद्देश्य भारत और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बढ़ते दबाव को कम करना है। ट्रम्प ने कहा कि मैं यह सिर्फ दबाव कम करने के लिए कर रहा हूं। हमारे पास बहुत सारा तेल है। यह कदम अमेरिका के खजाना सचिव स्कॉट के एक दिन बाद आया जिन्होंने घोषणा की थी कि अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट भारतीय रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीदने की अस्थायी अनुमति देगा।

