eopccnu8 thailand pm paetongtarn

थाई सेना ने कई इलाकों पर ‎किया नियंत्रण: थाईलैंड पीएम

विश्व 2

बैकांक । थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि थाई सेना ने अधिकांश विवादित क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है और अब कंबोडिया की सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि थाईलैंड ने कोई समझौता नहीं तोड़ा और न ही आक्रामक रहा। सभी कदम देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिए कि आसियान की विशेष बैठक में थाईलैंड का पक्ष स्पष्ट रूप से रखा जाए। थाई सरकार स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन कर रही है। हालिया झड़पों में अब तक 34 नागरिकों की मौत हुई है। सीमा पर झड़पें धीरे-धीरे कम हो रही हैं, लोग घर लौट रहे हैं और राहत शिविरों की संख्या घटाई गई है। कंबोडिया की सेना ने कुछ सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी जारी रखी। त्रात प्रांत में एक थाई मरीन सैनिक लैंडमाइन से घायल हुआ, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *