सियोल। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग लगाते हुए दक्षिण कोरिया ने अपना पहला स्वदेशी फाइटर जेट केएफ -21 बोरामे तैयार कर लिया है। साल 2026 इस देश के सैन्य इतिहास में एक सुनहरे अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है, क्योंकि इसी वर्ष से इन विमानों की पहली खेप कोरियन एयरफोर्स को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह लड़ाकू विमान केवल एक मशीन नहीं, बल्कि दक्षिण कोरिया के उस आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो उसे अपनी सुरक्षा के लिए अब अमेरिका की बैसाखियों पर निर्भर रहने से मुक्त करेगा। 4.5 जेनरेशन का यह विमान इतना घातक है कि इसकी खबर मात्र से ही पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी चीन और उत्तर कोरिया के सैन्य खेमों में हलचल तेज हो गई है।


