-राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं
चंदौली। नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में जश्न का माहौल रहा लोग एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं देते नजर आए। नए साल में लोगों को बहुत सी उम्मीद हैं लेकिन रेल यात्री की मुश्किलें नए साल में जस की तस नजर आ रही हैं। घने कोहरे की वजह से गुरुवार 1 जनवरी को भी राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं। ऐसे में रेल यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक पखवाड़े से घने कोहरे के कारण दिल्ली हावड़ा रेल रूट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली चाहे पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस हो या सियालदह एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस हो या हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस हो या फिर कोई भी मेल एक्सप्रेस ट्रेन हो, यह सभी ट्रेनें बीते कई दिनों से कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। यह सिलसिला नए साल के पहले दिन भी बदस्तूर जारी है।


